Home » कश्मीर में मुर्गे लेकर जा रही गाड़ी पुल के नीचे गिरी, सैकड़ों मुर्गे मरे

कश्मीर में मुर्गे लेकर जा रही गाड़ी पुल के नीचे गिरी, सैकड़ों मुर्गे मरे

एक सप्ताह के भीतर इसी पुल पर दूसरा हादसा

सांबा : सांबा-श्रीनगर बाईपास मार्ग पर आज एक सड़क हादसे में 1 मुर्गों से भरी गाड़ी पुल के नीचे गिर गई और जिससे उसमें रखे गए सैकड़ों मुर्गी मर गए। आपको बता दें कि यह हादसा सांबा श्रीनगर मार्ग पर चढावा पुल के ऊपर हुआ जहां पर कुछ दिन पहले एक गैस टैंकर भी हादसे का शिकार हो गया था और उसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। वही यह हादसा भी उसी जगह पर हुआ और बताया जा रहा है कि पुल की रैलिंग नहीं होने के कारण जब श्रीनगर जा रही है कि मुर्गे की गाड़ी टर्न लेने लगी तो वे सीधे नीचे गिर गए। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें सवार चालक को मामूली चोटें आई लेकिन गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लोड किए हुए सैकड़ों मुर्गों की वहां पर मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची मानसर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रशाशन ने नही ली उक्त पुल की कोई सुध पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा  हादसा हुआ है और पुल की रेलिंग अगर होती यह दोनों हादसे होने से बच जाते वहीं भवन एवम सड़क निर्माण कार्यलय उधमपुर ने आज तक इस पुल की कोई सुध नही ली जिसके कारण दोबारा से हादसा कभी भी हो सकता है !

Leave a Reply

Your email address will not be published.