चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में स्थित हिमाचल भवन में नाबार्ड द्वारा मैप प्राप्त मेले का आयोजन किया गया
चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में स्थित हिमाचल भवन में नाबार्ड द्वारा मैप प्राप्त मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन आज पंजाब के राज्यपाल श्री बी पी सिंह बदनोर ने किया इस मेले में 19 राज्यों के कारीगरों ने अपने 60 स्टॉल लगाए हैं माननीय राज्यपाल ने सभी स्ट्रोल्स का दौरा किया और उनसे बातचीत भी की मीडिया से बात करते हुए माननीय राज्यपाल ने नाबार्ड मेले में प्रदर्शित सभी उत्पादों की सराहना की एवं कारीगरों को प्रोत्साहित किया इसके अलावा उन्होंने इस मेले को और सफल बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए वही नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक जेपीएस बिंद्रा ने बताया कि चंडीगढ़ में नाबार्ड की तरफ से यह तीसरा मेला लगाया गया है जो कि 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहा नाबार्ड की कोशिश रहती है कि वह कारीगरों की कला को निखार एवं उन्हें इन मेलों के माध्यम से सभी के सामने प्रदर्शित करवाएं और नाबार्ड इसमें कामयाब भी हो रहा है वही मेले में अपने सामान की प्रदर्शनी लगाने वाले कारीगरों का कहना है कि उन्हें नाबार्ड पहले शिक्षित करता है एवं बाद में रोजगार के साधन मुहैया करवाता है और अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद करता है उन्होंने कहा कि ऐसे मेले अनेकों उन कारीगरों के लिए सफल साबित होते हैं जो नौकरी नहीं करना चाहते और अपना खुद का काम करना चाहते हैं आपको बता दें कि मेले में वुडन आइटम मॉडर्न आर्ट वर्क ओडीशा का डोकरा हैंडीक्राफ्ट ज्वेलरी वुड कार्विंग अंगोला शॉल चमड़े का काम सफेद धातु की मीनाकारी मध्यप्रदेश के बर्तन घर की सजावट की वस्तुएं हस्तनिर्मित एप्लिक वर्क हैंडलूम साड़ी हाथ से बनी वॉल हैंगिंग हस्त निर्मित ऊनी कपड़े जैसे मापोलॉजी मौजे कुल्लवी शॉल हजारों से सामान भी शामिल है भी शामिल है |

Leave a Reply