Home » यमुनानगर के पाबनी कलां पहुँचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

यमुनानगर के पाबनी कलां पहुँचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

जनसंवाद कार्यक्रम से पहले स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का किया अवलोकन: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम जनता की सुन रहे हैं शिकायतें |

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता):

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल यमुनानगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह जन संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लोगों ने दिल खोलकर बात की। उन्होंने भी उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुना।

बताया जा रहा है कि जो समस्याएं स्थानीय स्तर की थी। उन्हें सीएम ने मौके पर अधिकारियों को खड़ा कर उन्हें पूरा करने के आदेश दिए। कुछ मामले ऐसे थे जो प्रदेश सरकार से संबंधित थे उन्हें मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में अधिकारियों को हल करने के लिए कहा। सीएम खट्टर ने बताया कि हरियाणा में अभी तक हर साल 700 एमबीबीएस के एडमिशन हुआ करते थे लेकिन इस समय 1985 एडमिशन होते हैं और अगले 4 सालों में साढ़े तीन हजार एमबीबीएस के एडमिशन हुआ करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जैसे-जैसे डॉक्टर तैयार होंगे, अस्पतालों में नियुक्त किए जाएंगे।

 

जगाधरी में लगाई जाएगी 41000 स्ट्रीट लाइटें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि जगाधरी में 41000 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी जिससे पूरा शहर जगमग होगा। उन्होंने लोगों की मांग पर यमुनानगर जगाधरी के अस्पतालों में एम आर आई की सुविधा दिए जाने के आदेश दिए। वहीं आलूवाला गांव में सेवानिवृत कप्तान ने बताया कि उनके गांव का  शमशान घाट बुरी हालत में है। संस्कार के लिए भी लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी को तुरंत कार्रवाई कर शमशान घाट की चार द्वारी बनाने, शमशान घाट तक का जानने का रास्ता पक्का करने के आदेश दिए।

सीएम खट्टर ने दावा किया कि हरियाणा में जन संवाद कार्यक्रमों के तहत 32000 के लगभग समस्याएं सामने आई है। जिसमें से 7000 को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में जहां सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाएं लोगों को बताई जाती हैं। वहीं लोगों की समस्याएं भी पता चलती है। जिनका समाधान किया जाता है। वहीं जन संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में जेबीटी शिक्षक पहुंचे। उन्होंने तबादला नीति को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। जिस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उन्हें दिवाली का तोहफा दिया जाएगा। इसके बाद जेबीटी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए और उनका धन्यवाद किया।

For More Information Stay Updated With : https://newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.