संगठनात्मक मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा, पंचकूला आवास पर गर्मजोशी से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत
महेंद्रगढ़, 4 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचक अमरावती एंक्लेव निवास पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और उनकी धर्मपत्नी बिमला शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व सार्थक चर्चा हुई।
Leave a Reply