प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी मंे जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी - newsonline.media
Home » प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी मंे जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी मंे जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी मंे जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एमबी इण्टर कॉलेज में की जा रही व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी मंे जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एमबी इण्टर कॉलेज में की जा रही व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चुस्तदुरुस्त करने के निर्देश मौके पर अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हल्द्वानी भ्रमण के दौरान हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गब्र्याल ने प्रधानमंत्री की जनसभा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा आदि की विस्तृत जानकारियां मौके पर मुख्यमंत्री को दी। निरीक्षण दौरान प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत, डॉ. धन सिंह रावत, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, संगठन श्री मंत्री अजय कुमार,प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट, श्री प्रकाश हर्बोला, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट, महामंत्री श्री प्रकाश जनौटी, प्रदेश प्रक्वता श्री प्रकाश रावत सहित मण्डलायुक्त श्री दीपक रावत, डीआईजी श्री निलेश आनन्द भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी आदि मौजूद थे। मीडिया सेंटर हल्द्वानी से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर

Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.