Home » पार्षद के बेटे ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म की।

पार्षद के बेटे ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म की।

साम्बा : साम्बा शहर की संगवाली मंडी में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान अजित कुमार पुत्र उत्तम चंद निवासी संगवाली मंडी साम्बा के रूप में की गई। मृतक युवक पार्षद उत्तम चंद का बेटा है। जानकारी अनुसार परिजनों ने जब बेटे की तलाश की तो देखा कि उनका बेटा घर से थोड़ी दूरी पर एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया है तो परिजन तुंरत उसके बाद पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके तुंरत बाद साम्बा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल साम्बा के शवगृह में रखा दिया। साम्बा पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.