एमटीवी रोडीज पर समाज का नाम रोशन करने वाले दिग्विजय राठी सम्मानित | - newsonline.media
Home » एमटीवी रोडीज पर समाज का नाम रोशन करने वाले दिग्विजय राठी सम्मानित |

एमटीवी रोडीज पर समाज का नाम रोशन करने वाले दिग्विजय राठी सम्मानित |

दिग्विजय राठी को सर्व धर्म जाट सभा ने भेंट किया स्मृति चिन्ह |

पंचकूला।

सर्व धर्म जाट सभा पंचकूला ने सर दीनबंधु छोटू राम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। सभा की ओर से समाज का नाम रोशन करने वाले एमटीवी रोडीज के स्टार पंचकूला सेक्टर एमडीसी 4 आर्मी फ्लैट निवासी दिग्विजय राठी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने दिग्विजय राठी द्वारा टीवी पर किए गए परफार्मेंस की भी सराहना की। उनकी एसडी कालेज चंडीगढ़ से बीसीए पास हैं और जब यह कालेज में पढ़ रहे थे, तो अपनी कॉलेज की मॉडलिंग टीम के प्रधान भी रहे।

उनकी लीडरशिप में टीम ने छह बार प्रतिस्पर्धाएं जीती। दिग्विजय राठी ने चंडीगढ़ की तरफ से खेलते हुए शूटिंग चैंपियनशिप में कई मेडल हासिल किये। उत्तर जोन में भी इन्होंने मेडल हासिल किया और नेशनल लेवल के शूटर रहे हैं। एमटीवी रोडीज मैं उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखकर फिल्म स्टार सोनू सूद ने भी कई बार हरियाणा का नाम रोशन किया है। उनके पिता सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी के नेशनल काउंसिल के मेंबर हैं।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.