हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पर है विश्वास : विधायक दुड़ाराम | - newsonline.media
Home » हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पर है विश्वास : विधायक दुड़ाराम |

हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पर है विश्वास : विधायक दुड़ाराम |

विकसित भारत संकल्प यात्रा अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहलों में से एक |

फतेहाबाद के विधायक श्री दुड़ाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहलों में से एक है। देश के हर नागरिक को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पर विश्वास है।

विधायक ने रविवार को एमएम कॉलेज व गांधी विद्या मंदिर विद्यालय में फतेहाबाद शहर के नागरिकों के लिए आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में जहां गरीबों का कल्याण हुआ है, वहीं देश का मान-सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सेवा भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों में शुरू की गई प्रमुख योजनाओं को शत-प्रतिशत अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहलों में से एक है, जिसका लक्ष्य 25 जनवरी, 2024 तक देश के हर जिले को छूते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायतों और प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को कवर करना है। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक दुड़ाराम ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन हुए नागरिकों से आह्वान किया कि विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं।

उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, प्रगतिशील किसानों व पशुपालकों तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक दुड़ाराम ने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media