Home » भारत को विकसित बनाने का हर नागरिक ले संकल्प – स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

भारत को विकसित बनाने का हर नागरिक ले संकल्प – स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

हर नागरिक के विकास से भारत होगा विकसित |

 

हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई  विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों को उनके घर के पास आकर सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। ताकि देश के हर नागरिक का विकास हो। हर नागरिक विकसित होगा तभी हमारा भारत विकसित होगा। भारत को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक को संकल्प लेना होगा।

        श्री कंवरपाल शनिवार को जगाधरी में जगाधरी के विभिन्न वार्डो में आयोजित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

        उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार ने ऑनलाइन सेवाएं शुरू की, जिससे लोगों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।  निशुल्क उपचार दिलाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया। अब सरकार ने एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों के बिजली के बिल माफ करने का कार्य किया। हमने 30 लाख से अधिक के बीपीएल कार्ड बनाने का काम किया है। पहले हमारे यमुनानगर में दो आईटीआई थी, अब छह हैं। सिविल अस्पताल पहले 100 बेड का था, अब आधुनिक सुविधाओं के साथ 200 बेड का सिविल अस्पताल बनाया गया है। कोरोन काल के समय केवल चार वैक्सीन बनाई गई। जिनमें से दो भारत ने बनाई। हमारे देश द्वारा बनाई वैक्सीन 100 से अधिक देशों के लोगों ने इस्तेमाल की। हमारा देश लगातार विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। हम सबने भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

        विकसित भारत यात्रा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद को दोनों वार्डों में पहुंचने पर शहरवासियों ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मौके पर लाभ लेने के लिए लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, परिवार पहचान पत्र, एनडीसी पोर्टल, स्वामित्व योजना, आधार कार्ड अपडेट आदि हेल्प डेस्क लगाए गए जिनका क्षेत्रवासियों ने भरपूर लाभ उठाया। जन संवाद कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की मौके पर पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड व अन्य कार्ड बनाए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्वरोजगार करने के लिए लोन दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं, समाजसेवी, बेहतर सफाई कार्य करने सफाई कर्मियों व अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वालों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.