Home » यमुनानगर शराब मामले में हर लीड पर तह तक हो रही जांच अनिल विज

यमुनानगर शराब मामले में हर लीड पर तह तक हो रही जांच अनिल विज

हमने इस मामले में आरोपी पकड़े, इनके (कांग्रेस) राज में तो कभी आरोपी पकड़े नहीं जाते थे – अनिल विज

चंडीगढ़, 14 नवंबर

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने यमुनानगर शराब मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मामले में ‘हमने आरोपी पकड़े हैं, इनके (कांग्रेस) राज में तो कभी आरोपी पकड़े नहीं जाते थे’।

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर मामले में हर लीड पर कार्रवाई हो रही है और अधिकतर आरोपी पकड़े जा चुके हैं। हम तह तक पूरी कार्रवाई कर रहे हैं कि कौन-कौन इस मामले में कहां-कहां तक संलिप्त था और पूरी चेन को पकड़ कार्रवाई की जाएगी। श्री अनिल विज ने कहा कि पूरे हरियाणा में नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पूरी कार्रवाई की जा रही है, यदि जांच में कुछ संदिग्ध आता है तो बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी। उन्होंने बताया कि इस केस में मौत के मामलों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें अधिकारी लगातार अपडेट कर रहे हैं |

For More Information Stay Updated With : https://newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.