केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर हाल का उदघाटन किया - newsonline.media
Home » केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर हाल का उदघाटन किया

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर हाल का उदघाटन किया

पुंछ। अपने पुंछ दोरे के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य,परिवार कल्याण और इस्पात फग्गन सिंह कुलस्तय ने नगर स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में करोड़ों रूपए की लागत से हाल ही में बन कर तैयार हुए मल्टी परपज इनडोर हाल का उदघाटन कर उसे लोकार्पित किया।जिसके उपरान्त उन्होने हाल में खेले जाने वाले खेलों टेबल टेनिस, तायकवंडो, बेडमिंटन और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके दोस्ताना खेल मुक़ाबलों को भी देख। इस अवसर पर उन्हें पुंछ युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति लगाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में हर क्षेत्र में विकास को गति देने का बीड़ा उठाया है। उसी क्रम में जहां हमने आज एक रूरल हाट। ग्रामीण बाजार की नींव रखी है वहीं यहां स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए इस इनडोर हाल का उदघाटन किया है ताकि यहां पर नए आयाम शुरू हो सकें। इसी लिए मैं यहां पुंछ के दोरे पर आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.