Home Breaking रोहतक में पिता ने चार बच्चों को दिया जहर, दो बेटियों की मौत, दो बच्चे गंभीर |

रोहतक में पिता ने चार बच्चों को दिया जहर, दो बेटियों की मौत, दो बच्चे गंभीर |

रोहतक के गांव कबूलपुर में एक पिता ने अपने 4 बच्चों को जहर दे दिया। जिसमें से दो बेटियों की मौत हो गई वहीं एक बेटा वह एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। जहर देने के पीछे आरोपी पिता पर कर्ज को कारण बताया जा रहा है। करो सीटर पिता का जवाब बन रहे थे इसलिए पिता ने चारों बच्चों को जवाब दे दिया।

गांव कबूलपुर निवासी सुमन ने बताया कि वह मंगलवार को काम पर गई हुई थी। इसी दौरान उसके पति सुनील ने उसकी बेटी 10 वर्ष की लिसिका, 8 वर्षीय हीना, 7 वर्षीय दीक्षा तथा 1 वर्षीय देव को जहरीला पदार्थ दे दिया। चारों बच्चों को उनके चाचा सुंदर आपातकालीन विभाग में लेकर आया। जहां पर रोहतक के चिकित्सकों ने लिसिका व दीक्षा को मृत घोषित कर दिया।

रोहतक के कबूलपुर निवासी सुंदर ने बताया कि उसकी भतीजी मंगलवार को उसके पास आई थी। भतीजी ने बताया कि उसके पिता ने चारों बहन भाइयों को जहर खिला दिया। जब बच्चों की तबीयत खराब हुई तो वह बच्चों को लेकर अस्पताल में पहुंचा। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है और कार्रवाई कर रही है।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.