लाकडाऊन में राजमार्ग पर पेश आया पहला हादसा - newsonline.media
Home » लाकडाऊन में राजमार्ग पर पेश आया पहला हादसा

लाकडाऊन में राजमार्ग पर पेश आया पहला हादसा

डिवाइडर से ट्रकराकर पलटी मोहिंद्रा बौलेरो, 2 मामूली रूप से घायल

साम्बा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार दोपहर के समय एक मोहिंद्र बौलैरो पी.बी.06-एके 2262 डिवाइडर पर चढक़र पलट गई, जिसमें सवार 2 लोगों को मामूली चोटें आई। हालांकि हादसा बहुत भयानक था और अगर गाड़ी के आगे पेड़ नहीं आने तो उसके पूरी तरह से परखच्चे उड़ जाते। वहीं कुछ समय बाद जे.सी.बी. मशीन की मदद से गाड़ी को सीधा कर लिया किया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक जम्मू नरवाल मंडी से सब्जी छोडक़र पंजाब की तरफ वापिस जा रहा था और रास्ते में हादसा हो गयया। वहीं लाकडाऊन के 15 दिन मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह पहला हादसा पेश आया है।