Home » हरियाणा के पूर्व मंत्री खुर्शीद अहमद का निधन

हरियाणा के पूर्व मंत्री खुर्शीद अहमद का निधन

फरीदाबाद, 17 फरवरी। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद चौधरी खुर्शीद अहमद रविवार को देररात फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। चौधरी खुर्शीद अहमद नूंह के विधायक एवं पूर्व मंत्री आफताब अहमद के पिता थे। उम्र के लिहाज से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

चौधरी खुर्शीद अहमद लंबे समय तक हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की सरकार में मंत्री भी रहे। इसके अलावा फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद भी चुने गए। करीब एक दशक तक गांधी परिवार के झंडे को मेवात की राजनीति में उठाने वाले चौधरी खुर्शीद अहमद के पुत्र आफताब अहम पूर्व हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री रहे। बेटे के राजनीति में स्थापित होने के बाद खुर्शीद अहमद ने खुद को राजनीति कार्यों से हटाकर समाजिक कार्यों में व्यस्त कर लिया था। वह अपने बेटे के साथ ही रह रहे थे। फरीदाबाद से उनका शव थोड़ी देर में नूंह ले जाया जाएगा। जहां कुछ घंटे अंतिम दर्शनों के लिए रखने के बाद दफनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.