Home » हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में जेई महाबीर सिंह को किया गिरफ्तार |

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में जेई महाबीर सिंह को किया गिरफ्तार |

शिकायतकर्ता से बिजली चोरी का मामला दर्ज न करने के बदले में की थी रिश्वत की मांग |

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई महाबीर सिंह तथा ड्राइवर रफीक को ₹2000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी जेई महाबीर सिंह ने शिकायतकर्ता से बिजली चोरी का मामला दर्ज न करने की एवज में शिकायतकर्ता से ₹2000 की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

इस मामले में दोनों आरोपियो के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.