Home » हरियाणा निकाय चुनाव परिणामों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर लगाई मुहर : डॉ. सतीश पूनिया

हरियाणा निकाय चुनाव परिणामों ने विकास और सुशासन की राजनीति पर लगाई मुहर : डॉ. सतीश पूनिया

चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी Satish Poonia ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर है।

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता ने निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन देकर यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनावों में देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mohan Lal Badoli के संगठनात्मक नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया।

डॉ. पूनिया ने कहा कि निकाय चुनावों के परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है तथा विपक्ष की भ्रामक और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है।

उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा आने वाले समय में भी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी तथा हरियाणा को विकास और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.