हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज अम्बाला छावनी में फोरलेन सड़क का शिलान्यास करते हुए। - newsonline.media
Home » हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज अम्बाला छावनी में फोरलेन सड़क का शिलान्यास करते हुए।

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज अम्बाला छावनी में फोरलेन सड़क का शिलान्यास करते हुए।

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज अम्बाला छावनी में फोरलेन सड़क का शिलान्यास करते हुए।

96.89 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली रोड पर 40 स्ट्रीट लाइट पोल लगेंगे

चंडीगढ़, 18 नवंबर

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में सेवा समिति चौक से महाराजा ढाबे तक 12 क्रॉस रोड को फोरलेन बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। इस फोरलेन पर 96.89 लाख रुपए की लागत से 40 स्ट्रीट लाइट के पोल भी नगर परिषद द्वारा लगाए जाएंगे।

        श्री अनिल विज ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि अंबाला छावनी में लगभग सभी सडक़ों को बनाने के लिए स्वीकृत कर दिया हैं। उन्होंने पार्टी प्रधानों से कहा कि छावनी में 284 नई सडक़ें बन रही हैं और प्रधान नारियल की बोरियां मंगवाकर रखें और हर सडक़ के उद्घाटन अवसर पर नारियल फोड़ें। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने बताया कि 12 क्रॉस रोड पर सेवा समिति चौक से महाराजा ढाबे से फोरलेन रोड का निर्माण किया जा रहा है जिससे अंबाला छावनी की जनता को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी लाने की बात कहीं है और यह तब होगा, जब हम आज से ही देश को विकसित बनाने के लिए कार्य करेगें।

        इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचनने पर गृह मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत स्थानीय लोगों के अलावा नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। तिब्बति समाज की ओर से भी गृह मंत्री अनिल विज को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media