Home Articles लाकॅडाउन के दौरान मानवता की सेवा में हरियाणा पुलिस अग्रणी 5 लाख से अधिक जरूरतमंदों को राशन और दवाइयां की वितरित

लाकॅडाउन के दौरान मानवता की सेवा में हरियाणा पुलिस अग्रणी 5 लाख से अधिक जरूरतमंदों को राशन और दवाइयां की वितरित

लाकॅडाउन के दौरान मानवता की सेवा में हरियाणा पुलिस अग्रणी
5 लाख से अधिक जरूरतमंदों को राशन और दवाइयां की वितरित

चंडीगढ़, 2 अप्रैल

हरियाणा पुलिस द्वारा एनजीओ व अन्य सामाजिक संगठनों की मदद से अब तक 5 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को मुफ्त राशन व भोजन की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। कोविड-19 के खिलाफ जारी इस जंग में पुलिस के सभी अधिकारियों और जवानों सहित महिला पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ डयूटी करते हुए मानवता की सेवा कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)  नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि फील्ड में सभी पुलिस अधिकारी व जवान कोविड-19 के प्रसार को रोकने लिए लगाए गए लाकॅडाउन में बीमार व्यक्तियों तथा अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को दवाईयां व अन्य दैनिक वस्तुएं उपलब्ध करवाकर मदद कर रहे हैं।  विर्क ने कहा कि पुलिस ने राज्य में लाकॅडाउन को सख्ती से लागू किया है। पुलिस ने अब तक प्रदेश में लॉकडाउन के उल्लंघन के 3545 मामलों का संज्ञान लेकर उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 839 एफआईआर दर्ज कर 1233 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 5 करोड़ 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर 5040 वाहन जब्त भी किए गए हैं। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्गो वाहन की आवाजाही लॉकडाउन से मुक्त है।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के पीसीआर और अन्य वाहन नियमित रूप से कोविड-19 लॉकडाउन के बारे में जनता को शिक्षित करने वाले संदेशों का प्रसार कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सोषल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी आमजन को शिक्षित किया जा रहा है। एडीजीपी ने लोगों से आग्रह किया कि वे संकट की इस स्थिति में घर पर सुरक्षित रहकर पुलिस की मदद करें ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.