हरियाणा सरकार हर वर्ग का रख रही ख्याल |
ग्रुप बी, सी व डी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस |
चंडीगढ़, 10 नवंबर
हरियाणा के कृषि विपणन बोर्ड एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है, चाहे वह किसान हो, मजदूर हो या छोटा व्यापारी हो। इसी कड़ी में हमने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कर्मचारियों को दिवाली तोहफा देते हुए उन्हें बोनस देने का निर्णय लिया है।
श्री जेपी दलाल ने कहा कि बोर्ड के ग्रुप बी, सी व डी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बेसिक-पे का 15 प्रतिशत अधिकतम 40 हजार रुपये तक का एक्स ग्रेसिया/परफॉर्मेंस अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बोनस देने के लिए स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।
For More Information Stay Updated With : https://newsonline.media

Leave a Reply