Home » पुंछ में धूमधाम से मनाई गई होली, सनातन धर्म सभा ने नगर में होली की शोभा यात्रा निकाल उढ़ाय गुलाल

पुंछ में धूमधाम से मनाई गई होली, सनातन धर्म सभा ने नगर में होली की शोभा यात्रा निकाल उढ़ाय गुलाल

पुंछ। सोमवार को जिले भर में रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर होली का मुख्य आयोजन जिला सनातन धर्मसभा की तरफ किया गया।जिसमें सुबह नगर स्थित गीता भवन में सैंकड़ों की संख्या में युवा एकत्र हुए जहां से 11बजे ढोल बाजों के साथ जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन और विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सचिव निशू गुप्ता की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा के बीच होली की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल युवा,बच्चे और बुजुर्ग गुलाल उढ़ाते हुए ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। यह शोभायात्रा गीता भवन से निकल कर नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई मोहल्ला डुंगस स्थित प्राचीन राधे श्याम मंदिर पहुंची जहां पर पूजा अर्चना और चाय नाश्ते के बाद नगर भर में चक्कर लगा कर देर शाम गीता भवन पहुंच कर सम्मवन हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.