गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दीपावली त्यौहार की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को अपनी ओर से दी बधाई व शुभकामनाएं, मीडिया से बातचीत करते हुए आज उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम दीपावली मनाने जा रहे हैं और यह त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, लेकिन कोरोना के नियमों की पालना करते हुए दीपावली के त्यौहार को हमें मनाना चाहिए। कोरोना कम हुआ है, कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसी प्रकार विज ने कहा कि कोरोना की दोबारा कोई लहर न आएं, उसके लिए हमें एहतियात बरतना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुछ जिलों में पटाखों पर रोक लगाई गई है और लोगों को इस नियम का सख्ती से स्वयं पालन भी करना चाहिए। आग की घटनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सतर्क रहेंगे, परंतु लोगों को भी एहतियात रखनी चाहिए ताकि इस प्रकार की कोई दुर्घटना न हो।
Also see





Leave a Reply