Home » तीन राज्यों में कांग्रेस की हार से संतुलन खो बैठे हुड्डा – सुदेश कटारिया |

तीन राज्यों में कांग्रेस की हार से संतुलन खो बैठे हुड्डा – सुदेश कटारिया |

देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा बनाएगी सरकार | सुदेश कटारिया |

चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी पराजय से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना सुतंलना खो बैठे हैं। हर रोज सत्ता के ख्वाब दे रहे हुड्डा को तीन राज्यों में कांग्रेस की हार से बहुत तगड़ा झटका लगा है, लेकिन हुड्डा भूल गए कि पूरे देश में भाजपा ही सच्चाई है और वही देश व प्रदेश के लोगों की हमदर्द पार्टी है।

सुदेश कटारिया ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में कहा कि अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में हुड्डा ने किसी भी राजनीतिक सवाल का सही ढंग से जवाब नहीं दिया, क्योंकि उनके पास तीन राज्यों में कांग्रेस के हार के कारण बताने का साहस ही नहीं था। इसलिए वे बार-बार बौखलाते रहे। कटारिया ने कहा कि केंद्र व हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इसलिए हुड्डा सत्ता के सपने लेना बंद कर आराम करें तथा राजनीति से संन्यास ले लें, ताकि भाजपा उनके अवरोधों के बिना ठीक ढंग से अंत्योदय के कल्याण के लिए काम करती रहे।

चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस खत्म होती जा रही है। जहां वह थोड़ी बहुत बची है, वहां गुटबाजी का शिकार है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम कर रहे हैं, जिसकी हुड्डा समेत सभी विपक्षी दलों के नेताओं को पीड़ा है, क्योंकि उनकी दुकान मनोहर लाल ने अब बंद कर दी है।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.