Home » जेजेपी ने की याचिका पर जल्द फैसला करने की अपील |

जेजेपी ने की याचिका पर जल्द फैसला करने की अपील |

जेजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इन दोनों विधायकों को कई बार लीगल नोटिस दिए थे लेकिन उनका जवाब नहीं आया | अब जेजेपी ने विधानसभा स्पीकर से दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग लिखित में की है |

टूट की आशंका के बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग हरियाणा विधानसभा स्पीकर से की है | दो विधायकों के खिलाफ जननायक जनता पार्टी की तरफ से सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से लिखित मांग की गई |

जेजेपी के दो विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और जोगीराम सिहाग ने कुछ दिनों पहले बीजेपी के साथ सार्वजनिक तौर पर राजनीतिक मंच शेयर किया था | नरवाना में बीजेपी की रैली में रामनिवास और हिसार में जोगीराम सिहाग ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे |

जेजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इन दोनों विधायकों को कई बार लीगल नोटिस दिए थे लेकिन उनका जवाब नहीं आया | अब जेजेपी ने विधानसभा स्पीकर से दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग लिखित में की है| जेजेपी ने दोनों विधायकों की पार्टी विरोधी गतिविधियों के सबूत भी स्पीकर को दिए है |

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.