प्राकृतिक खेती को लेकर हुई चर्चा |
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने गुजरात के गांधी नगर पहुंचकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऑर्गेनिक खेती को लेकर चर्चा की।जेपी दलाल अहमदाबाद में विश्व मत्स्य दिवस पर दो दिवसीय ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के दौरे पर हैं।
जे पी दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार किसानों को ऑर्गेनिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है और किसान भी सरकार का भरपूर सहयोग कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा ऑर्गेनिक खेती के डेमोंसट्रेशन फॉर्म भी तैयार करवाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक किसानों को ऑर्गेनिक खेती की जानकारी, उत्पादन की तकनीक और उपज की विस्तार से जानकारी दी जा सके।
जेपी दलाल ने साबरमती गांधी आश्रम का किया दौरा
ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में हिस्सा लेने उपरांत श्री जे पी दलाल ने साबरमती गांधी आश्रम का भी दौरा किया और गुजरात की संस्कृति एवं विरासत को करीब से जाना। उन्होंने आश्रम में चरखा भी चलाया। उनका यह अलग अंदाज अन्य आगंतुकों भी भाया। उन्होंने कहा कि भारत देश विविधताओं का देश है। सभी राज्यों की अलग-अलग संस्कृति एवं खान-पान है, आज यहां आकर गुजरात की संस्कृति को जानने का अवसर मिला, यह सौभाग्य की बात है।
जे पी दलाल ने साबरमती गांधी आश्रम की प्रबंधन समिति को हरियाणा आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होने वाला है, जहां हरियाणा की भव्य संस्कृति एवं समृद्धि विरासत की झलक देखने को मिलेगी, इसलिए वे हरियाणा अवश्य आएं।
इस मौके पर मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त सचिव वीरेंद्र चौधरी और संयुक्त निदेशक पवन कुमार समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
For More Information Stay Updated With : newsonline.media







Leave a Reply