Home Articles खेल मंत्री गौरव गौतम जींद जिला ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

खेल मंत्री गौरव गौतम जींद जिला ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़,
हरियाणा में ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्षों में बड़ा फेरबदल, देखने को मिला वही कई मंत्रियों की बदली ड्यूटी बदली गयी

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार में खेल मंत्री श्री गौरव गौतम को जींद जिला लोक शिकायत एवं कष्ट निवारण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब जींद जिले में जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके निस्तारण की जिम्मेदारी गौरव गौतम के नेतृत्व में और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित होगी।
राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को सरकार के भरोसे और संगठनात्मक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनता के बीच जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार बदलाव कर रही है।

मंत्री गौरव गौतम ने दी अधिकारियों को पहली मीटिंग से पहले नसीहत जनता के कामों में कोताही ही नहीं होगी बर्दाश्त

खेल मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को पहली मीटिंग से पहले दी सख्त नसीहत, जनता के कामों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ होने वाली पहली समीक्षा बैठक से पहले ही साफ संदेश दे दिया है कि जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक अधिकारी को भी उसी भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी स्तर पर जनता के कामों में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले लोगों को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के साथ काम करना ही सरकार की कार्यशैली है।
गौरव गौतम ने यह भी कहा कि अधिकारी जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.