किड्स मॉडल्स को मिला ताज - newsonline.media
Home » किड्स मॉडल्स को मिला ताज

किड्स मॉडल्स को मिला ताज

इंडियाज सुपर मॉडल मिस, मिसेज, एवं किड्स 2021 मेगा शो का हुआ आयोजन

सुरिंदर शिंदा ने की शिरकत

एक्टिंग, सिंगिंग एवं मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का शौक रखने वालों के लिए रविवार को सेक्टर 46 के नार्थ रिज इंटरनेशनल स्कूल में ‘ इंडियाज सुपरमॉडल मिस मिसेज 2021-22 ‘  का आयोजन किया गया। इस मेगा इवेंट में 16 वर्ष से ऊपर की 40 युवतियों ने जलवे बिखेरे। इसी के साथ-साथ 4 से लेकर 15 साल तक के 40 बच्चे  ‘इंडिया सुपर मॉडल जूनियर मिस्टर एंड मिस किड्स ‘ फैशन शो का हिस्सा बने। इस मेगा इवेंट के आयोजक यतिन गुप्ता ने बताया कि कोविड के पश्चात यह चंडीगढ़ में होने वाला पहला मेगा आयोजन है, जिसमें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने एवं विजेताओं को नेशनल प्लेटफार्म पर भी परफॉर्मेंस का मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा एवं सोशल एक्टिविस्ट रितु गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

also see : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कोटद्वार स्थित विजय गार्डन में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।