महर्षि वाल्मीकि को नमन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना - newsonline.media
Home » महर्षि वाल्मीकि को नमन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

महर्षि वाल्मीकि को नमन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

महर्षि वाल्मीकि को नमन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर किए पुष्प अर्पित

शिक्षामंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला भी रहे मौजूद

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श विचार सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके महान विचार आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने युवाओं को उनके आदर्श विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री विजय सांपला और बवानीखेड़ा से विधायक श्री बिशम्भर सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर गौरवशाली संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस महाकाव्य में उन्होंने प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं का महत्व बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाव्य रामायण हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान बवानीखेड़ा के विधायक श्री बिशम्भर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को महाकाव्य रामायण की एक प्रति भी भेंट की।

क्रमांकः 2021
मनोज

Also See:

Leave a Reply

Your email address will not be published.