शराब की अवैध तस्करी करते माँ बेटा गिरफ्तार, दस लीटर लाहन और नकदी बरामद की। - newsonline.media
Home » शराब की अवैध तस्करी करते माँ बेटा गिरफ्तार, दस लीटर लाहन और नकदी बरामद की।

शराब की अवैध तस्करी करते माँ बेटा गिरफ्तार, दस लीटर लाहन और नकदी बरामद की।

शराब की अवैध तस्करी करते माँ बेटा गिरफ्तार,

दस लीटर लाहन और नकदी बरामद की

साम्बा, 18 अप्रैल : लाकडाऊन के बीच सख्त कार्रवाई कर रही साम्बा पुलिस ने आज नशा तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक महिला और उसके पुत्र को दस लीटर देसी लाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला की पहचान वीणा देवी पत्नी बचन लाल और आकाश कुमार पुत्र बचन लाल निवासी करेल विश्नाह के रूप में की गई।

जानकारी अनुसार एस.एच.ओ. सूरज पठानिया ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर साम्बा चौक के पास नाका लगाया और वहां पर एक स्कूटी (Jk02CK 7919) लेकर गुजर 2 लोगों को पकडक़र जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 2 पैकेट में देसी लाहन पकड़ी गई जो कि लगभग दस लीटर के करीब थी, जबकि उनसे 14 हजार रूपए की राशि भी बरामद की गई। साम्बा पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.