Home » पंचकूला नाडा साहिब गुरुद्वारा व माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद शुरू हुआ नायब सैनी का रोड शो

पंचकूला नाडा साहिब गुरुद्वारा व माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने के बाद शुरू हुआ नायब सैनी का रोड शो

रोड शो में बोले प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी – अभिभूत करने वाला है कार्यकर्ताओं का उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण

पचंकूला।

भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नागरिक अभिनदंन व स्वागत में रोड शो का आयोजन किया। रोड शो से पहले नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्री सैनी माता मनसा देवी मंदिर गए और माता के दर्शन किए तथा देश व प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय शर्मा, हरपाल सिंह चिका, एसजीपीसी हरियाणा के महासचिव रमणीक मान ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री नायब सैनी चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर बने सिंह द्वार पर पहुंचे तो हाथों में भाजपा का झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने मोदी-मनोहर जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरा माहौल भाजपामयी हो गया। सिंह द्वार से प्रदेश अध्यक्ष का रोड शुरू हुआ। धीरे-धीरे ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी का काफिला आगे बढ़ता गया लोगों की भीड़ बढ़ती गई। भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारों के साथ बाइकों पर सवार कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के वाहन के आगे चलते रहे।

रोड शो के दौरान सड़कों पर आम जनता व व्यापारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रोड शो दौरान हुए अभिनंदन और स्वागत से गदगद श्री नायब सैनी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा मिल रहे अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह अभिभूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि मौजूद जनता का उत्साह बता रहा है कि 2024 में केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर सरकार फिर से प्रचंड बहुमत से बन रही है।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.