Home » नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साम्बा शहर के लोगों को सी.ए.ए. के प्रति जागरूक किया

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साम्बा शहर के लोगों को सी.ए.ए. के प्रति जागरूक किया

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साम्बा शहर के लोगों को सी.ए.ए. के प्रति जागरूक किया

दजर्नो भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की

साम्बा,: नागरिक संशोधन कानून (सी.ए.ए.) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जे.के. पीपुल्स फोरम ने भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से साम्बा के मुख्य चौक पर नुक्कड नाटक का आयोजन किया। जिला प्रधान अमर ङ्क्षसह की अगुवाई में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व मंत्री डा. देवेंद्र कुमार मन्याल और नगरपालिका साम्बा चेयरमैन पवन कोहली मौजूद रहे। मुख्य चौक में सैकड़ों लोगों के सामने नाटक कर रही अजित शर्मा व उनकी टीम ने लोगों को सी.ए.ए. के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस तरह से हम बिना किसी जानकारी हालिस किए चंद लोगों के बहकावे में आकर प्रदर्शन करने के लिए सडक़ों पर उतर आते हैं, जबकि हमे उस मामले में बिलकुल भी जानकारी नहीं होती है। तालियों की गुंज से लोगों ने नुक्कड नाटक का पूरा मजा लिया और सी.ए.ए. को गहराई से समझा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. देवेंद्र कुमार मन्याल ने कहा कि लोगों को सवर्पथम सी.ए.ए. के मामले पर पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए और उसके बाद ही पूरा विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत किसी की नागरिकता छीनी नहीं जाती है, जबकि नागरिकता देने का पूरा प्रावधान बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रोहिगयों ने नशा तस्करी को फैलाने का काम किया है और इस तरह के कानून बनाने के बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया से देश से बाहर किया जाएगा। डा. मन्याल ने कहा कि पाकिस्तान में आजादी के बाद से आज तक ङ्क्षहदुओं की संख्या 100 प्रतिशत कम हो गई है, जिस पर मोदी सरकार विचार करके उनके नागरिकता देने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.