Home » पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर में मस्जिद को बनाया निशाना एक निमाजी की मौत दो घायल |

पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर में मस्जिद को बनाया निशाना एक निमाजी की मौत दो घायल |

पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा अपनी नापाक हरकत को जारी रखते हुए आज एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर, कस्बा,कीरनी,मंधार और इस्लामाबाद जैसे रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। जिस दोरान पाकिस्तानी सेना ने गांव शाहपुर में खुदा के घर को भी नहीं बख्शा और इस दोरान गांव की मसजिद को जिसमें लोग जुम्मे की नमाज़ अता कर रहे थे उस पार गोले दागे। जिसमें एक निमाजी को मोके पर ही मोत हो गई और दो निमाजी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिससे इलाके के लोगों में दैहशत का माहोल बन कर रह गया है।

लोगों का आरोप हैकि पाकिस्तानी सेना जान बूझकर गांव को निशाना बना कर गोलाबारी करती है आज तो उसने जुम्मे के दिन मसजिद को निशाना बना कर हमारे एक आदमी को शहीद कर दिया है जबकि दो को घायल कर दिया है।गोरतलब हैकि पाकिस्तानी सेना आज दोपहर से ही जिले में नियंत्रण रेखा पर रिहाईशी इलाकों और भारतीय सेना की चोकियों को निशाना बना कर गोलाबारी कर रही है।जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ हजबाव दिया जा रहा है।जिसके चलते दोनों तरफ से गोलाबारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.