विकसित भारत संकल्प यात्रा से हरियाणा के लोग हैं खुश उनकी समस्याओं का मौके पर हो रहा है समाधान - मनोहर लाल - newsonline.media
Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा से हरियाणा के लोग हैं खुश उनकी समस्याओं का मौके पर हो रहा है समाधान – मनोहर लाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा से हरियाणा के लोग हैं खुश उनकी समस्याओं का मौके पर हो रहा है समाधान – मनोहर लाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हरियाणा के लोग खुश हैं। यात्रा के दौरान सांसद, विधायक और अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान भी कराते हैं। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो पाता है, उनका अधिकारी जल्द से जल्द निराकरण कराने का लोगों को आश्वासन देते हैं। यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाता है। लोग योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ उनका फायदा भी ले रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में 51 लाख 28 हजार लोग शिरकत कर चुके हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। जिसको पूरा करने के लिए देश में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। उक्त यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर 2023 से आरंभ की गई। यात्रा की पहुंच गांवों, कस्बों और शहरों में हुई है।

स्वास्थ्य शिविरों में लोगों की सेहत की हो रही हैं जांच

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों के सेहत की जांच की जा रही है। शिविरों में 8 लाख 68 हजार 292 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई और अस्वस्थ पाए गए लोगों को मुफ्त में दवा भी मुहैया कराई गई। डाक्टरों ने लोगों को बीमारी से बचाव के तरीके भी बताए।

किसानो को दिए जा रहे हैं खेती करने के टिप्स

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा वर्कशाप भी लगाई गई, जिसमें किसानों को खेती करने के नए-नए टिप्स दिए गए। किसानों को फसल को विविधिकरण अपनाने पर आह्वान किया गया। तिलहन व दलहन की खेती अपनाने की भी सलाह दी गई। इसके अलावा विशेषज्ञों ने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की खेती को लेकर चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.