NCRB के चौंकाने वाले आंकड़े: हर दिन 9 आत्महत्याएं, भाजपा राज में हरियाणा बना निराशा और अवसाद का प्रदेश — राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याओं के मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘सुशासन’ और ‘विकास’ का दावा करने वाली सरकार ने हरियाणा को निराशा, अवसाद और असुरक्षा के ऐसे दौर में धकेल दिया है, जहां आम नागरिक का जीवन लगातार संकट में पड़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि NCRB के हालिया आंकड़े बेहद भयावह और चिंता पैदा करने वाले हैं। वर्ष 2024 में हरियाणा में 3360 लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने का तथ्य इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश का युवा, किसान, छात्र और आम नागरिक मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दबावों के बोझ तले टूट चुका है। यह केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि उन हजारों परिवारों की पीड़ा और चीखें हैं, जिन्हें व्यवस्था की विफलताओं ने असहाय बना दिया।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हर दिन औसतन 9 आत्महत्याएं होना किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए गंभीर आत्ममंथन का विषय होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असुरक्षा और सामाजिक तनाव ने प्रदेश की जनता की उम्मीदों को कुचल दिया है।
उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक स्थिति युवाओं और छात्रों की है। NCRB के अनुसार 284 छात्रों ने भविष्य की असुरक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और बेरोजगारी से परेशान होकर अपनी जान दे दी। वहीं 678 लोगों ने बीमारी, महंगे इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। यह सरकार की स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा नीतियों की पूर्ण विफलता को दर्शाता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के विपरीत प्रदेश में एक लाख की आबादी पर एक पूरा डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं है। सरकारी अस्पतालों में मनोचिकित्सकों और काउंसलिंग सुविधाओं की भारी कमी है, जिसके कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को समय पर सहायता नहीं मिल पा रही।
राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार से तीन सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यही उनके तथाकथित विकास मॉडल का असली चेहरा है? क्या प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक संकट ने लोगों को मौत की ओर धकेलने का काम नहीं किया? उन्होंने पूछा कि जब नागरिक मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहे थे, तब सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए?
उन्होंने कहा कि विज्ञापनों और प्रचार अभियानों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार को अब उन हजारों परिवारों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।
अंत में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का आम आदमी अब इस घुटन और असुरक्षा से भरे माहौल से परेशान हो चुका है और युवाओं, किसानों तथा आम नागरिकों को निराशा में धकेलने वाली इस नाकारा सरकार से जनता आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब जरूर मांगेगी।

सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सै
भगवान शिव के पावन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से समाज और राष्ट्र सेवा के लिए मिलती है नई ऊर्जा: मोहन लाल बड़ौली
सर्वांगीण विकास से ही देश को मिलती है असली तरक्की : अनिल विज
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे देश और प्रदेशवासियों के लिए गर्व और आस्था का प्रतीक है।
कैथल में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई : स्कूल प्राचार्य 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Nahyan bin Mubarak Unveils Greenz by Danube, Dubai's First Fully Furnished Master Villa Project
Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South
How the VF MPV 7 Can Give Indian Families Three Summers of Near-Zero Travel Costs