कैदी और बंदियों को मिलेगी विशेष पैरोल - जेल मंत्री रणजीत सिंह - हरियाणा - newsonline.media
Home » कैदी और बंदियों को मिलेगी विशेष पैरोल – जेल मंत्री रणजीत सिंह – हरियाणा

कैदी और बंदियों को मिलेगी विशेष पैरोल – जेल मंत्री रणजीत सिंह – हरियाणा

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस की महामारी के चलते संक्रमण की आशंकाओं के मद्देनजर प्रदेश की जेलों में कैदियों के दबाव को कम करने के लिए माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निर्णय लिया है कि जो कैदी अथवा बंदी पहले से ही पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर हैं, उनकी चार सप्ताह की विशेष पैरोल बढ़ाई जाएगी। इसी तरह, जो कैदी एक पैरोल या एक फरलो शांतिपूर्वक व्यतीत करके समय पर जेल में हाजिर हो गए, उन्हें भी छ: सप्ताह की विशेष पैरोल दी जाएगी।