मोहाली में पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर यूनियन (PSVIA) ने विरोध प्रदर्शन किया - newsonline.media
Home » मोहाली में पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर यूनियन (PSVIA) ने विरोध प्रदर्शन किया

मोहाली में पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर यूनियन (PSVIA) ने विरोध प्रदर्शन किया

पंजाब राज्य पशु चिकित्सा निरीक्षक संघ (Punjab State Veterinary Inspectors Association – PSVIA) की ओर से शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर फेज-8 दशहरा ग्राउंड में रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य बाद दोपहर विधानसभा को घेरने के लिए निकले। लेकिन पुलिस ने चंडीगढ़ की सीमा पर रोक लिया। प्रशासन की ओर से एक मांग लिया गया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। 

संघ के अध्यक्ष निर्मल सिंह सैनी ने कहा कि उनकी दस माँगें है। जिन्हें पूरा करने का आश्वासन करीब तीन साल पहले सत्ता में आने से पहले कांग्रेस की ओर से किया गया था लेकिन इसके बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को दिल्ली से सबक लेना चाहिए। जो दिल्ली में हुआ है वे अब पंजाब में होगा। क्योंकि पंजाब की कॉग्रेस सरकार वादों से मुकरन वाली सरकार है, जिसने वायदे करके कर्मचारियों के साथ सरकार धोखा किया है। 

राजीव मल्होत्रा ने कहा कि उनकी वेतन भत्तों की मांग, कर्मचारियों को रेगुलर करने आदि मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.