Home » राणा के.पी. सिंह द्वारा दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई

राणा के.पी. सिंह द्वारा दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई

पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी.सिंह ने आज दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की दुनिया भर में रहते सभी पंजाबियों को दिल से बधाई दी है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देश की सांस्कृतिक विरासत के नैतिक मूल्यों और विचारों को दर्शाता है।

उन्होंने वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए ग्रीन दीवाली मनाने की अपील की क्योंकि प्रदूषण की समस्या बहुत गंभीर है और यह हम सब को प्रभावित कर रहा है। इसके साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से कोविड-19 सम्बन्धी जारी हिदायतों की पालना करने की भी उन्होंने सबसे अपील की है।

राणा के.पी. सिंह ने सभी देश निवासियों ख़ास तौर पर सिख कौम को ऐतिहासिक ‘बंदी छोड़ दिवस ’ के मौके पर भी बधाई दी है। इस दिन छठे गुरू श्री हरगोबिन्द साहिब ने साल 1612 दीवाली वाले दिन ग्वालियर के किले से 52 हिंदु राजाओं की रिहाई करवाई थी।

स्पीकर ने राज्य के लोगों के कल्याण और अच्छी सेहत के लिए अरदास की और उम्मीद अभिव्यक्त की कि यह त्योहार सांप्रदायिक सदभावना, भाईचारक सांझ, शान्ति और धर्म निरपक्षता की जड़ों को और मज़बूत करेगा।

also see

Leave a Reply

Your email address will not be published.