रि. एचसीएस देवेन्द्र कौशिक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष | - newsonline.media
Home » रि. एचसीएस देवेन्द्र कौशिक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष |

रि. एचसीएस देवेन्द्र कौशिक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष |

इनेलो ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्यों समेत जिला अध्यक्ष किए नियुक्त |

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी में 52 लोगों को विभिन्न पदों पर किया गया नियुक्त |

भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उप-प्रधान घसेड़ा निवासी सलीम असद को इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त |

इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत इनेलो पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्यों समेत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की। इनेलो पार्टी ने मंगलवार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में 52 लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। पंचकूला के रि. एचसीएस देवेन्द्र कौशिक को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में महंत बलदेव दास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंद्र सिंह ढुल, एडवोकेट दिलबाग सिंह, रि. एचसीएस डीआर कैरों और रि. एचसीएस प्रेम चंद को उपाध्यक्ष, रि. एचसीएस संतलाल पचार, रि. एचसीएस सुभाष सिहाग, रामप्रकाश गोगी और दरियाव सिंह को महासचिव, ऋषिराज शर्मा, एडवोकेट सरताज सिंह, गुरचरण सिंह और एडवोकेट जगबीर सिंह को सचिव, महेंद्र सिंह दहिया को कोषाध्यक्ष, जयवेंद्र दलाल, सतपाल शर्मा, दयानंद, केएल लुथरा, पूर्व प्रिंसिपल धर्मबीर दहिया, कृष्ण कुमार, रि. डीडीपीओ लालाराम यादव, दलजीत सिंह, बलबीर सिंह, रामजी लाल, जगपाल मंडोत बाल्मीकि, राजकुमार रेडू, देवेंद्र रेडू, दयानंद रेडू और भूड़ सिंह अरोड़ा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रधानों की सूची इस प्रकार है। सूरेंद्र दहिया को सोनीपत, धनपत सिंह को हिसार, वेद प्रकाश ढुल को झज्जर, बलराज बल्लू को रोहतक, प्रो. बलवान सिंह को जीन्द, स. त्रिलोचन सिंह को अम्बाला, सुरेश कुमार चौधरी को महेन्द्रगढ़, सतवीर को गुरूग्राम, विनोद शर्मा को भिवानी, रि. जीएम सतबीर सांगवान को दादरी, अशोक सिंगला को फतेहाबाद, जफर वकील को नूंह, श्रीमती राजबाला शर्मा को फरीदाबाद, शेर सिंह आर्या को पलवल, लहणा सिंह को पानीपत, प्रदीप कौशल को पंचकूला, नेपाल सिंह हाबडी को कैथल, रि. संयुक्त आयुक्त बलवंत सिंह को यमुनानगर, सतीश मास्टर को रेवाडी, चंद्रभान नरवाल को करनाल, प्रो. भादर सिंह को सिरसा और शमशेर सिह को कुरूक्षेत्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं भाजपा छोडक़र आए और भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उप-प्रधान रहे घसेड़ा निवासी सलीम असद को इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.