साम्बा, गणतंत्र दिवस को लेकर की गयी फुल ड्रेस रिहर्सल - newsonline.media
Home » साम्बा, गणतंत्र दिवस को लेकर की गयी फुल ड्रेस रिहर्सल

साम्बा, गणतंत्र दिवस को लेकर की गयी फुल ड्रेस रिहर्सल

साम्बा :—- जिला साम्बा में गणतंत्र दिवस को लेकर साम्बा के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गयी जिसमे उप जिला उपयुक्त डॉ विकास गुप्ता ने तिरंगे को फेहराया और परैड की सलामी ली इस अवसर स्कूली बच्चों सहित पुलिस और CRPF के परैड की टुकड़ी सहित 39 के करीब टुकड़ियां तिरंगे को सलामी देंगी वहीँ इसके साथ साथ स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया जायेगा,  वहीँ डॉ विकास गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी त्यारियां पूरी कर ली गयी है उन्होंने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस राष्ट्रीय समारोह में आये और इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाये। वहीँ उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िले का मुख्य समारोह ज़िले के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में मनाया जायेगा जहाँ जिला उपायुक्त साम्बा रोहित खजुरिया मुख्य अतिथि के रूप से शिरकत करेंगे और तिरंगे की रसम को फहराने के साथ साथ परैड की सलामी भी लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.