सांबा स्थानीय युवा विरोध – जाति एवं समुदाय प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर भड़के युवा
साम्बा:- जाति एवं समुदाय प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर साम्बा के सीमावर्ती गांव पंगधौर के युवाओं ने राजस्व विवाग और तहसीलदार साम्बा के खिलाफ जमकर पर्दशन किया, पर्दशन की अगुवाई स्थानीय सरपंच मैडम रीना चौधरी कर रही थी, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि यह सभी लड़के सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती हो चुके है जिसके लिए इन सभी को जाती एवं समुदाय प्रमाण पत्र देने में राजस्व विवाग साम्बा आनाकानी कर रहा है उन्होंने तहसीलदार साम्बा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमे यह तक कह दिया कि आप लोग सिख नहीं हो कोई सिर पर बाल रखने से सरदार नहीं बन जाता बल्कि आप लोग हिन्दू हो इसलिए आपको हिन्दू प्रमाण पत्र मिलेगा, वहीँ इस बाबत जब उन्होंने उप जिला उपायुक्त साम्बा डॉ विकास गुप्ता से फ़ोन पर संपर्क साधा तो उन्होंने आस्वाशन देते हुए कहा कि आपका मसला हल करके जल्द ही आपके प्रमाण पत्र बनना शुरू कर दिए जायेंगे !

Leave a Reply