साम्बा पुलिस ने विभिन्न गांवों के 150 बच्चों को भारत दर्शन के लिए भेजा - newsonline.media
Home » साम्बा पुलिस ने विभिन्न गांवों के 150 बच्चों को भारत दर्शन के लिए भेजा

साम्बा पुलिस ने विभिन्न गांवों के 150 बच्चों को भारत दर्शन के लिए भेजा

दिल्ली और हैदराबाद में जाएंगे छात्र, रेल और हवाई सेवा का लुफ्त उठाएंगे

साम्बा: जिला साम्बा के विभिन्न गांवों के बच्चों को भारत के राज्यों की कला व प्रमुख स्थानों को दिखाने के उद्देश्य को लेकर साम्बा पुलिस ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय से 150 छात्रों को भारत दर्शन पर रवाना किया। जिला पुलिस प्रमुख शक्ति पाठक की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर आई.जी.पी. मुकेश ङ्क्षसह और डी.आई.जी. जम्मू-कठुआ रेंज विवेक  गुप्ता मौजूद थे। मंच का संचालन करते हुए एडिशनल एस.पी. फैजल कुरेशी ने भारत दर्शन के दौरान छात्रों के टूर की जानकारी दी, जो कि 17 जनवरी को वापिस साम्बा में आएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चे दिल्ली और हैदराबाद में जाएंगे और वहां के कल्चर को देखेंगे, जबकि विश्व विख्यात स्थानों का भ्रमण करेंगे।

अपने संबोधन में आई.जी. पी मुकेश ङ्क्षसह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ समाजिक कामों में भी आगे रहती है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत मुहिम के तहत छात्रों को देश के कौने-कौने के राज्य का कल्चर, खान-पान रहन सहन जानने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को इस भ्रमण के दौरान कुछ अच्छा सिखना चाहिए और उनकी अच्छी चीजों को अपने राज्य में लाकर अमल करना चाहिए, जिससे समाज बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि यह छात्रों को लिए एक बेहतरीन मौका है और इसका पूरा लुफ्त लेना चाहिए। वहीं एस.एस.पी. साम्बा शक्ति पाठक ने कहा कि भारत दर्शन के दौरान छात्रों के साथ पुलिस की पूरी टीम रहेगी और उन्हें पूरी तरह से सुरिक्षत रखकर इस टूर को सफल करेगी। उन्होंने कहा कि छात्र इस टूर में ट्रेन और हवाई जहाज का सफर भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.