स्वस्थ होकर फिर जनता के बीच लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री - चौधरी कंवर पाल । - newsonline.media
Home » स्वस्थ होकर फिर जनता के बीच लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री – चौधरी कंवर पाल ।

स्वस्थ होकर फिर जनता के बीच लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री – चौधरी कंवर पाल ।

स्वस्थ होकर फिर जनता के बीच लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री – चौधरी कंवर पाल ।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने जगाधरी स्तिथ कार्यालय पर सुनी जन समस्याएं और किया समाधान।

जनता के स्नेह समर्थकों और कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल स्वस्थ होकर आज बुधवार को जनता के बीच काम पर लौट आए है।रविवार को प्रताप नगर ब्लॉक के नागल पट्टी गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।निजी अस्पताल और पीजीआई चंडीगढ़ में उनके सभी टेस्ट करवाए गए ।

सभी टेस्ट्स की रिपोर्ट सामान्य आई है।जिसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री स्वस्थ होकर फिर से काम पर लौट आए है।स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह जनता का सेवक बनके जनता के कार्यों को करता रहूंगा और जनता के विकास कार्यों को लेकर दृढ़ संकल्पित हूं।

स्वस्थ होकर फिर जनता के बीच लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री - चौधरी कंवर पाल ।

स्वस्थ होने के बाद जगाधरी स्थित अपने कार्यालय पर आज हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल आम जनता से रूबरू हुए।मंत्री ने कार्यालय पर नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विगत 9 वर्षों से आईटी का अधिक से अधिक उपयोग कर राज्य को डिजिटल क्रांति में अग्रणी बनाया है। सरकारी विभागों की कार्यशैली में आईटी ने व्यवस्था परिवर्तन का एक नया अध्याय जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने मिशन- 2024 को भी आईटी से जोड़ा है और हरियाणा को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस मौके पर जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, आइटी सेल जगाधरी के अध्यक्ष पीयूष गोगियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी ये सब उपस्थित रहे।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.