निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार पर जताया भरोसा: नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार “नॉन स्टॉप कमल का फूल” खिलाने का काम कर रही है और प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार के विकास, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी कार्यों से संतुष्ट है, इसलिए लगातार पार्टी पर भरोसा जता रही है।
मुख्यमंत्री पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित नव निर्वाचित मेयर, चेयरमैन और पार्षदों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पूरी ताकत से काम किया और भाजपा की जीत सुनिश्चित की।
नायब सैनी ने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों में भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनावों में जनता ने “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने का काम किया है और अब विकास कार्य भी ट्रिपल स्पीड से होंगे।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लगातार लोकतंत्र का अपमान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद ईवीएम और वोट चोरी जैसे मुद्दे उठाकर भ्रम फैलाने का प्रयास करती है, जबकि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह केवल बयानबाजी और दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हरियाणा और देश में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब कल्याण और पारदर्शिता के क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
पंजाब का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य के लोग भी अब हरियाणा के विकास मॉडल को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गरीबों को योजनाओं का लाभ, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा मिल रही है, जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में भी विकास की नई गति देखने को मिलेगी।
नायब सैनी ने नव निर्वाचित मेयरों, चेयरमैनों और पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनादेश सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में जनप्रतिनिधियों को पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम करना होगा, ताकि जनता को सीधे लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों में किए गए 217 संकल्पों में से 63 पूरे किए जा चुके हैं और निकाय चुनावों में किए गए 21 संकल्पों को भी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mohan Lal Badoli ने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को विकास, विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी Satish Poonia ने कहा कि जनता ने विकास कार्यों और भाजपा की नीतियों के आधार पर पार्टी को जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जमीनी स्तर पर जनता के बीच काम करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में मंत्री विपुल गोयल, रणबीर गंगवा, अरविंद शर्मा, कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद रेखा शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Nayab Singh Saini addresses gathering at Panchkula programme
गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 2.86 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू
हरियाणा की मंडियों में बदइंतजामी से किसान परेशान, भाजपा सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा
पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, श्याम लाल बंसल बने मेयर
Farmers Adopting Natural and Organic Farming to Get Rs 10,000 Per Acre Subsidy for 5 Years
Mohan Lal Badoli, BJP’s Historic Victory in Civic Polls.
SUPVA Students Shine in ‘Sapne Versus Everyone Season 2’ on Amazon Prime
निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने ट्रिपल इंजन सरकार पर जताया भरोसा: नायब सैनी
Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See