लापता छात्रा के परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज से लगाई गुहार | - newsonline.media
Home » लापता छात्रा के परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज से लगाई गुहार |

लापता छात्रा के परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज से लगाई गुहार |

परेशान मां-बाप रोते हुए रेवाड़ी से अम्बाला पहुंचे |

रेवाड़ी एसपी से अनिल विज बोले लापता छात्रा केस मे सख्त से सख्त कार्रवाई करो |

चंडीगढ़, 21 नवंबर

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

रेवाड़ी  से आए दंपत्ति ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी 15 वर्षीय बच्ची सरकारी स्कूल में छात्रा है। गत दिनों वह स्कूल गई थी और तभी से लापता है। उनका आरोप था कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बावजूद मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी रेवाड़ी को फोन लगाते हुए मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “बच्ची के मां-बाप रोते हुए रेवाड़ी से अम्बाला पहुंचे हैं आप इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करो”। गृह मंत्री ने इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ से कराने के निर्देश भी दिए।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media