Home » भाजपा सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य का जनाजा निकला – डॉ. सुशील गुप्ता |

भाजपा सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य का जनाजा निकला – डॉ. सुशील गुप्ता |

भाजपा सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य का जनाजा निकला – डॉ. सुशील गुप्ता |

65 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी का समर्थन – डॉ. सुशील गुप्ता |

पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, बदलाव यात्रा से करेंगे आवाज बुलंद – डॉ. सुशील गुप्ता |

15 दिसंबर से फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, सिरसा और पंचकूला से शुरु होगी बदलाव यात्रा – डॉ. सुशील गुप्ता |

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को जिला पार्टी कार्यालय से प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा शुरू हो रही है। “ईब हरियाणा के लाल ने, एक मौका केजरीवाल ने” के नारे के साथ प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि चार जगह फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, सिरसा और पंचकुला से यात्रा शुरू होगी। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, बिजली, चिकित्सा, पानी, नौकरी, किसान, जवान और महिलाओं के सम्मान के क्षेत्र में जो काम दिल्ली और पंजाब में किए हैं, उनसे हरियाणा की जनता को अवगत कराएंगे।

भाजपा सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य का जनाजा निकला - सुशील गुप्ता |

इससे पहले, सुशील गुप्ता ने पिछले 65 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, गुरुग्राम में भी दो महीने से ज्यादा समय से हड़ताल चल रही है। सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपए सैलरी मिलती थी, अब उसको घटा कर हरियाणा का जो मिनिमम रेट है 10 हजार के आसपास उस पर ले आए हैं। इसके अलावा 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के हटाने की कवायद गुरुग्राम नगर निगम ने की है, उसके खिलाफ जो धरना चल रहा है उसका आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया है। उन्होंने खट्टर सरकार ने कर्मचारियों को परेशान न करने की मांग की और कहा कि हरियाणा में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो हड़ताल पर न हो। चाहे आशा वर्कर्स हो, क्लर्क हो, डॉक्टर हो या सरपंच हो सभी खट्टर सरकार से तानाशाही रवैये से असंतुष्ट हैं।

सुशील गुप्ता ने कहा कि बदलाव यात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी सभी कर्मचारी वर्गों की आवाज को मजबूत करने का काम करेंगे। खट्टर सरकार से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। सुशील गुप्ता ने जानकारी दी कि उनका रूट फरीदाबाद से शुरू होकर गुरुग्राम, सोहना, बादशाहपुर, फिरोजपुर झिरका, हथिन, पुन्हाना होडल, पलवल, पृथला, तिगांव और बल्लभगढ़ से होकर जींद में यात्रा का समापन होगा। इस दौरान 25 विधानसभा को कवर किया जाएगा। डॉ. अशोक तंवर सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व करेंगे और भिवानी में खत्म करेंगे। चौ. निर्मल सिंह कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे और पानीपत में समापन करेंगे। अनुराग ढांडा महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे और कैथल में समापन करेंगे। इस दौरान पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा और जनता के मुद्दों को उठाया जाएगा।

सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार खुद हाई कोर्ट में एफिडेविट देकर कहती है कि हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रुम की कमी है। आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते हैं, 20 किलोमीटर के दायरे में साइंस स्ट्रीम नहीं हैं। इसके अलावा सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के 60% पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया है। इसके अलावा सीएम खट्टर के राज में 31 बार पेपर लीक हुआ।

सुशील गुप्ता ने कहा कि खट्टर सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था का भी जनाजा निकला जा रहा है और सीएम खट्टर व गृहमंत्री अनिल विज अपनी आपसी लड़ाई में व्यस्त हैं। इसके सुशील गुप्ता ने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा में आत्म हत्याएं बढ़ती जा रही हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में 3783 युवकों ने आत्म हत्या की। आत्महत्या की दर प्रति एक लाख 12.6 है और आत्म हत्या करने वालों में 61% की सालाना आमदनी एक लाख रुपए से कम है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा अपराध का रास्ता चुन रहा है और डिप्रेशन में आत्म हत्या करने को मजबूर है।

सुशील गुप्ता ने कहा कि किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। जब प्रधानमंत्री ने काले कानून वापस लिए तो एमएसपी पर कानून बनाने की बात कही थी लेकिन आज तक संसद में एमएसपी के कानून पर बात तक नहीं की। किसानों की आय डबल करने की बात कहने वाली भापजा सरकार में किसानों पर कर्जा डबल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कृषि मंत्री जेपी दलाल किसानों के बहन बेटियों के खिलाफ गलत बयानबाजी करते हैं, आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है। ऐसे बहुत से कारण हैं जिसको लेकर आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा शुरु कर रही है। इस बदलावा यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के डेढ़ लाख पदाधिकारी यात्रा से जुड़ेंगे और आम जनता को जोड़ते हुए भव्य यात्रा निकाली जाएगी।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.