यह पर्व आज मानव जीवन ही नहीं बल्कि प्रत्येक जीव जंतु के कण-कण लिए ऐतिहासिक - मूलचंद शर्मा - newsonline.media
Home » यह पर्व आज मानव जीवन ही नहीं बल्कि प्रत्येक जीव जंतु के कण-कण लिए ऐतिहासिक – मूलचंद शर्मा

यह पर्व आज मानव जीवन ही नहीं बल्कि प्रत्येक जीव जंतु के कण-कण लिए ऐतिहासिक – मूलचंद शर्मा

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 500 साल बाद यह दिन आया है जिसे देखने के लिए हमारे बुजुर्ग लड़ाई लड़ते रहे और कुर्बानी यह देते रहें। उन्होंने कहा कि मुगल काल में भगवान श्री राम के मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसे बनाने का सपना आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखने को मिला है आज पूरा देश जय श्री राम के जय-जयकार से गूंज रहा है ।

श्री मूलचंद शर्मा आज बल्लभगढ़ में गौ माता को गुड़ खिलाकर दिन की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पर्व आज मानव जीवन ही नहीं बल्कि प्रत्येक जीव जंतु कण कण लिए ऐतिहासिक है। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा भगवान श्री राम कण कण में विराजमान है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज का पर्व बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। आज का पर्व बच्चे,बड़े और बुजुर्गो में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र राममय हो गया है। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। पूरे देश व प्रदेश मे शहरों में ढोल बाजे से जगह शोभा यात्राएं  निकाली जा रही है। परिवहन मंत्री फरीदाबाद में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके उपरांत उन्होंने हवन यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे।

श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढिय़ां इस दिन को हमेशा अपने दिलों में सजा कर रखेगी। उन्होंने बल्लभगढ़ शहर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ जनता को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिया गया यह सबसे बड़ा तोहफा है।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media