अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद साहू का फूंका पुतला | - newsonline.media
Home » अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद साहू का फूंका पुतला |

अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद साहू का फूंका पुतला |

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा- मोदी सरकार जनता की पाई-पाई को लौटाने की गारंटी |

भाजपा ने सांसद धीरज साहू की सांसद सदस्यता रद्द करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की |

झारखंड में कांग्रेस नेता व राज्य सभा सांसद धीरज साहू के घर पर आयकर विभाग के छापे के दौरान 300 करोड़ से अधिक की नकदी मिलने पर पंचकूला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पंचकूला सेक्टर- 5/7 शालीमार चौंक पर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि आम जनमानस की गाढ़ी कमाई को कांग्रेस नेता अपने परिवार के विकास में खर्च कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में काले धन के नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। उन्होंने सांसद साहू को गिरफ्तार कर उनकी सांसद सदस्यता खत्म करने की मांग भी की।

पुतला फूंकने से पहले भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम, मोदी-मनोहर जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व कांग्रेस के नेता धीरज साहू के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतले को आग के हवाले कर दिया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद होने के बाद बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। अजय शर्मा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत, यहां राजपरिवार के नाम पर जनता का शोषण नहीं करने दिया जाएगा। भ्रष्टाचारी कितना ही बड़ा हो उसे कानून से कोई नहीं बचा सकता।

अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी जी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी हैं, जनता की लूटी हुई पाई- पाई लौटानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह जनता की खून पसीने की कमाई का है पैसा है जिसे कांग्रेस सांसद ने अपनी तिजौरियों में कैद किया हुआ था। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जांच के दौरान इतना कैश मिल रहा है कि नोट गिनने वाली मशीने भी थक गई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि साहू राज्यसभा सदस्य हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उनके साथ थे। उन्होंने दावा किया कि ‘कांग्रेस, भ्रष्टाचार और नकदी’ का पर्याय बन गई है। करोड़ों रुपये मिलने पर पूरा देश अचंभित है। अधिकांश लोगों के घरों की अलमारियों में इतने कपड़े नहीं भरे होते, जितना ठूंस-ठूंस कर नोट भरे हुए थे।

जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस सांसद साहू के ठिकानों से बरामद हो रहे नोटों पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का घमंडिया गठबंधन लूट की गारंटी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और उसके नेताओं द्वारा एकत्रित किया गया काला धन से साफ हो गया है कि यह गरीबों, वंचितों और शोषितों की मेहनत का धन है जिस कांग्रेस नेता ने हड़पा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की दुकान में हिंदुत्व और सनातन के प्रति नफरत बची है। जहां कांग्रेस होगी वहां इस बात की गारंटी है कि वहां भ्रष्टाचार अवश्य होगा। भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस के नेता अपनी जेब भर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के साथ दलों का उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट खसोट और दलाली की गारंटी है, वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी जी की गारंटी भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, गेल की पूर्व डायरेक्टर बंतो कटारिया मानद महासचिव रंजीता मेहता, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गुप्ता,पार्षद सुरेश वर्मा,सोनू बिड़ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अक्षर पाल के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For More Information Stay Updated With : newsonline.media

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.