हर स्थान पर जय श्री राम के नारे हो रहे हैं गुंजायमान |
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। अयोध्या को आधुनिक रूप दिया गया है, जहां पिछले दिनों नया बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा लोकार्पित किया गया है। सरकार द्वारा अयोध्या जाने के लिए रास्तों का सरलीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद देश को सफलता मिली है।
श्रीमती कमलेश ढांडा आज राजौंद के दुर्गा माता मंदिर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अयोध्या से वीसी के माध्यम से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण राजौंद वासियों संग देखा व सुना।
श्रीमती ढांडा ने कहा कि आज का दिन भी इतिहास के पन्नों पर लिखा जायेगा। आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। पूरे देश में दीपावली जैसा महोत्सव हैं। इस अवसर पर पूरे भारत में सभी धार्मिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हर स्थान पर जय श्री राम के नारे गुंजायमान हो रहे हैं। यह मात्र एक मंदिर नहीं है बल्कि भारत की संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक है।
For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media




Leave a Reply