Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में हुई कारगर साबित, लोगों की समस्याओं का मौके पर हो रहा है समाधान – श्री मनोहर लाल |

विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में हुई कारगर साबित, लोगों की समस्याओं का मौके पर हो रहा है समाधान – श्री मनोहर लाल |

यात्रा की पहुंच प्रदेश के कोने-कोने, गांवों-गांवों और शहर-शहर तक हुई, 50 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं भागीदारी |

यात्रा के दौरान सांसद, विधायक और अति वरिष्ठ अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका करते हैं मौके पर ही समाधान |

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के कोने-कोने, गांवों-गांवों और शहर दर शहर तक पहुंचकर कर लोगों की समस्याओं का निदान कराने में कारगर साबित हो रही है। इस यात्रा की मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल स्वयं निगरानी रखकर अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि वे यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण करें और केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराने के साथ-साथ लाभ भी पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रदेश के लोगों को लगना चाहिए कि सरकार उनके हित के कार्य कर रही है। यात्रा के प्रति लोगों का रुझान गजब का है। अब तक यात्रा में 50 लाख 23 हजार 540 लोग भाग ले चुके हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी है।

गौर हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है, इसी को फलीभूत करने के लिए देश में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। यात्रा के दौरान स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की हितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सांसद, विधायक और अति वरिष्ठ अधिकारी मौके पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करते हैं।

अपनों के बीच में पुरस्कार पाकर प्रसन्न हैं खिलाड़ी, महिलाएं और मेधावा विद्यार्थी |

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच है कि भारत विकसित संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों, मेधावी विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं और स्थानीय कलाकरों को पुरस्कृत किया जा रहा है, ताकि अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा मिले और वे प्रदेश के विकास में अहम योगदान दे सकें। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए 37 हजार 873 महिलाओं, 49 हजार 329 विद्यार्थियों, 7299 खिलाड़ियों और 6925 स्थानीय कलाकारों को यात्रा के दौरान पुरस्कृत किया गया। इन लोगों को अपनों के बीच पुरस्कार पाकर अति प्रसन्नता हुई है। उनके अभिभावक भी खुश हैं कि सम्मान गांव व उनके क्षेत्र में मिला है।

घर द्वार पर ही हो रही है लोगों की सेहत की जांच |

यात्रा के दौरान घर द्वार पर जाकर लोगों की सेहत की जांच की जा रही है। मौके पर ही स्वास्थ्य की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा | जांच कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अब तक 8 लाख 62 हजार 738 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा लोगों को कई योजनाओं का भी फायदा दिया गया। यात्रा के दौरान 16 हजार 652 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। 20 हजार 875 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभ पहुंचाया गया।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.