बिठमड़ा व सुरेवाला के ग्रामीणों को भाखड़ा नहर से मिलेगा पीने का स्वच्छ पानी, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी - अनूप धानक | - newsonline.media
Home » बिठमड़ा व सुरेवाला के ग्रामीणों को भाखड़ा नहर से मिलेगा पीने का स्वच्छ पानी, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी – अनूप धानक |

बिठमड़ा व सुरेवाला के ग्रामीणों को भाखड़ा नहर से मिलेगा पीने का स्वच्छ पानी, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी – अनूप धानक |

बिठमड़ा व सुरेवाला के ग्रामीणों को भाखड़ा नहर से मिलेगा पीने का स्वच्छ पानी, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी |

श्रम मंत्री अनूप धानक के ड्रीम प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने दी मंजूरी,  प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 7.75 करोड़ रुपये, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू |

 

हरियाणा के उकलाना हलके के गांव बिठमड़ा व सुरेवाला के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा पानी की सप्लाई करने के इस प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

श्रम मंत्री अनूप धानक इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 7 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से भाखड़ा नहर से पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे गांव बिठमड़ा व सुरेवाला के ग्रामीणों को पानी मुहैया होगा।

उन्होंने बताया कि गांव बिठमड़ा व सुरेवाला में पीने के पानी की कमी थी और ग्रामीणों को मजबूरन ट्यूबवेल से दी जाने वाली पानी की सप्लाई पर निर्भर रहना पड़ रहा था। दोनों गांव के ग्रामीणों की वर्षों से मांग रही है कि उनके लिए भाखड़ा नहर से नई पाइप लाइन बिछाकर पीने का पानी सप्लाई किया जाए। जिसे लेकर उन्होंने लगातार प्रयास किया और उनके बड़े प्रयासों के बाद अब हरियाणा सरकार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए राशि मंजूर कर दी है। राशि से पीने की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी व भाखड़ा नहर के पास एक वाटर टैंक बनाया जाएगा तथा वहीं पर पंप सैट, डीजी सैट व बिजली ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। दोनों गांवों में पानी की सप्लाई होगी। उनका खुद का ये बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है।

श्रम मंत्री अनूप धानक ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए अब जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करके जल्दी ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य और अन्य कार्य शुरू होंगे।

उन्होंने पीने के पानी लाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया।

 

For More Information, Stay Updated With – Newsonline.media

Leave a Reply

Your email address will not be published.