llaiyaraaja 83 birhday

चेन्नई। भारतीय संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार Ilaiyaraaja ने मंगलवार को अपना 83वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों ने कोदंबक्कम स्थित उनके कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

फैंस अपने साथ इलैयाराजा के पोस्टर, तस्वीरें, फूलों के गुलदस्ते, मालाएं और बैनर लेकर पहुंचे थे। अपने चाहने वालों के इस प्यार को देखकर इलैयाराजा स्वयं कार्यालय से बाहर आए और मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इलैयाराजा, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से ‘इसाईज्ञानी’ के नाम से जानते हैं, भारतीय फिल्म संगीत के सबसे प्रभावशाली और सम्मानित संगीतकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में एक हजार से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है और विभिन्न भारतीय भाषाओं में हजारों गीतों की रचना की है।

तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा जाता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत के अनूठे संगम ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है।

संगीत के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2010 में पद्म भूषण और वर्ष 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘ऐ जिंदगी गले लगा ले’, ‘एन कनमणि कधली’, ‘रागम केटकुम कालम’ और ‘वैष्णव जन तो’ जैसे कई सदाबहार गीत शामिल हैं।

जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.